खगडि़या, अक्टूबर 15 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता। गत पांच महीने के अंदर बरामद तीन लावारिश शवों के पहचान करवाने में पुलिस अब तक सफल नहीं हो पाई है। इससे हत्या अथवा मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। उल्लेखनीय है कि गत 15 जून को एनएच 107 में नई जीरो माइल के निकट सड़क में बने पुल के नीचे से बालू खदहा से एक अज्ञातहिला के शव को बरामद किया था। वहीं गत 28 सितम्बर को कुर्बन पंचायत के बघड़ा धार में बनी पीएमजीएसवाई योजना के तहत बनी सड़क के किनारे से एक महिला के शव को बंद बोरी में बरामद किया था। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: शव की दो दिन बाद भी नहीं हुई पहचान दोनों ही मामले में महिला के हत्या कर शव को छिपाने के नियत से बरामदगी स्थल पर फेंक दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। जबकि गत 10 अक्टूबर को एक वृद्ध की लावारिश लाश इतमादी पंचायत के ...