Khagaria News: बरामद अज्ञात युवती के शव की 12 दिनों बाद भी शिनाख्त नहीं
खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: बेलदौर। एक संवाददाता कुर्बन पंचायत के बघड़ा धार में सड़क किनारे स्थित जलकुंभी में बरामद 25 वर्षीय युवती के शव की पहचान बारहवें दिन भी संभव नहीं हो पाया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने स्थानीय लोगों के सूचना पर बोरे में बंद एक युवती की सड़ी गली लाश 12 दिन पहले बरामद की थी। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया था, जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज में स्थित मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल भेज दिया गया। संबंधित अस्पताल से पुलिस को समाचार लेखन तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि बरामद युवती की हत्या परिजनों के मिली भगत से कर उक्त स्थल पर जलकुंभी में बोरे में बंद कर फेंक दिया गया होगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बूढ़ी गंडक नदी से बरामद महिला के शव 36 घंटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.