खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि मिडिल स्कूल कासिमपुर में मां दुर्गा के स्वरूप के माध्यम से शिक्षा और नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। शुक्रवार को झांकी में यह दर्शाया गया कि माँ दुर्गा केवल शक्ति की प्रतीक नहीं, बल्कि नारी की शक्ति, आत्मसम्मान और शिक्षित होने के महत्व की भी प्रेरणा हैं। इस प्रस्तुति के माध्यम से बाल विवाह, भ्रूण हत्या, भेदभाव, गरीबी, शोषण और अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया। संदेश दिया गया कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो समाज की बुराइयों को मिटाकर एक जागरूक, समान और सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शिक्षा से बुराइयों का अंत करने का बच्चियों ने दिया संदेश इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधान...