खगडि़या, जुलाई 7 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 में बकरे के विवाद को लेकर मंगलवार को दो बहनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना हुई। पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों बहनों को घायल कर दिया। पीड़िता ने गोगरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।घटना मंगलवार की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बहनों को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया। उपचार के बाद, घायल महिला तराना परवीन ने गोगरी थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसमे उन्होंने कहा कि आरोपी सुलेमान अंसारी एवं उनकी पत्नी नुसरत खातून, पुत्र मो. जिसान, मो. असद और पुत्री तनिषा खातून ने पहले उनके साथ मारपीट की। जब उनकी बहन तमन्ना खातून उन्हें बचाने आईं,तो उनके साथ भी मार...