खगडि़या, जुलाई 24 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि रेलवे मैदान, मानसी मे स्व. मिथलेश प्रसाद सिंह मेमोरियल सेवन साइड फुटबॉल मैच के पहले सेमीफाइनल में श्याम वीडियो कैमरा को दीपक लाइब्रेरी टीम ने तीन गोल से हरा दिया। मैच का उदघाटन बिहार जदयू के प्रदेश महासचिव सुमित सिंह महतो ने किया। मुख्य निर्णायक रौशन कुमार गुप्ता, सहायक कैलाश पंडित, विश्वजीत कुमार एवं चौथा निर्णायक मनीष कुमार थे। इस मौके पर पूर्व रालोसपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार, भाजपा नेता राजाराम सिंह, सैदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव, सचिव शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अमीर पासवान, समाजिक कार्यकत्र्ता ललित कुमार मिश्रा, उपसचिव भविष्य सिंह, संतोष चन्द्रवंशी, पूर्व उपप्रमुख उपेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया टुनटुन सिंह, वार्ड पार्षद अवधेश कुमार मालाकार, रवि कुमार, वार्ड पार्षद सह ...