खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के ऐतिहासिक रेलवे मैदान, मानसी के प्रागण में मंगलवार को बिहार फुटबॉल संघ में मानसी को स्थान दिलाने वाले हिरोज क्लब, महिला फुटबाल हिरोज क्लब, जिला फुटबॉल संघ, खगड़िया एवं शहीद धन्ना माधव फुटबॉल क्लब, मानसी के द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बिहार फुटबॉल संघ, पटना के कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला फुटबॉल के राज्यस्तरीय संयोजक शंकर सिह एवं राज्यस्तरीय रेफरी कैलाश पंडित, जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव रौशन गुप्ता व कार्यालय सचिव आदित्य उर्फ विनय कुमार को सम्मानित किया। गत दिनों बिहार फुटबॉल संघ के चुनाव मेंे कोशी झेत्र से एक मात्र शंकर सिंह को चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस मौके पर माता दुर्गा नव युवा क्लव, पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्र...