खगडि़या, अक्टूबर 14 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता। नगर पंचायत में केवल पर्व त्यौहारों पर फागिंग किए जाने पर नगर पंचायत के लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। सवाल पूछने वाले लोगों के मुताबिक नगर पंचायत के बनने के पांच वर्ष से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी इसे मच्छरों से मुक्त कर पाने में सफलता नहीं मिल पाई है। इस पर सवाल उठाते हुए लोगों ने बताया कि नियमित रूप से नगर पंचायत में मच्छरों के उन्मूलन के लिए फागिंग नहीं किए जाने से इस पर नियंत्रण पाने में सफलता नहीं मिल पाई है। बहरहाल नगर पंचायत के साथ ही प्रखंड के सभी टोले-मोहल्ले एवं गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे परेशान लोगों के मुताबिक अब मच्छर रात में ही नहीं बल्कि दिन के उजाले में भी लोगों को परेशान कर रहा है। बड़े बुजुर्गों के मुताबिक पहले मच्छरों का ऐसा प्रकोप शहरों में द...