खगडि़या, नवम्बर 26 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में पैसे की लूट व एक व्यक्ति की हत्या के खबर मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है। यह घटना पूरी तरह से फर्जी निकला। नौकरी के नाम पर एक युवक ने विभिन्न क्यूआर कोड पर 56 हजार रुपए भेजे थे। सदर एसडीपीओ टू ने बताया कि बीते 13 नवंबर को बहादुपुर थाना को सूचना मिली कि अलौली बखरी पथ में ए क युवक से राशि की लूट की गई और युवक की हत्या की गई। इसके बाद एसपी ने सदर एसडीपीओ टू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पीड़ित राहीडगर गांव के रहने वाले सुर्यनारायण यादव के पुत्र राम उदय कुमार को ष्घटनास्थल से बखरी पीएचसी इलाज के लिए ले जाया गया। वहां उससे पूछताछ किया गया था तो उसने बताया कि बखरी के बैंक से 56 हजार र...