खगडि़या, अगस्त 20 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के गोगरी-जमालपुर में फर्जी आईएएस अधिकारी मनीष गुप्ता का मामला अब भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। गत बुधवार को उसे गोगरी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसके खिलाफ दर्ज दोनों मामलों में बरामद शराब और फर्जी आईएएस को लेकर सुनवाई हुई। हालांकि पुलिस रिमांड को लेकर अभी अंतिम आदेश नहीं हुआ है। पुलिस अब आरोपी को पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में लेने की तैयारी कर रही है। मनीष गुप्ता के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। एक मामला शराब से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला फर्जी आईएएस अधिकारी के रूप में उसकी गतिविधियों से संबंधित है। बुधवार को दूसरे मामले में कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।

कोर्ट में सुनवाई उल्लेखनीय है कि गत 8 अगस्त को उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनु...