Khagaria News: फरार पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
खगडि़या, सितम्बर 4 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे पिता एवं पुत्र को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक बलैठा पंचायत के पचाठ गांव निवासी अजय मिस्त्री एवं उसके पुत्र रंजन मिस्त्री गत कई वर्षों से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार पिता-पुत्र पर बेलदौर थाना कांड संख्या 227/2022 दर्ज था, जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। दोनों अभियुक्तों को बुधवार की रात्रि में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पिता-पुत्र के खिलाफ आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.