Khagaria News: फरार अभियुक्त के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
खगडि़या, जुलाई 31 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने नगर पंचायत बेलदौर एवं सकरोहर पंचायत के तिलाठी गांव में अलग-अलग दो फरार अभियुक्तों के घर पर शुक्रवार को ढोल नगाड़ा बजाकर इश्तेहार चिपकाया। चिपकाए गए इश्तेहार में दोनों आरोपियों को पांच दिनों के अंदर आत्मसमर्पण करने अथवा नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना कांड संख्या 170/25 के नामजद अभियुक्त नगर पंचायत निवासी कैलू शर्मा के पुत्र सत्यम कुमार एवं बेलदौर थाना कांड 167/2026 के नामजद अभियुक्त तिलाठी गांव निवासी श्यामसुंदर मिस्त्री के पुत्र जितेंद्र कुमार उक्त कांड में फरार चल रहा है। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फरार रहने पर कोर्ट से मिले निर्देश के आलोक में इश्तेहार चिपकाया गया। इस मौके पर एसआई आलमगीर आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.