Khagaria News: पड़ा धोने के दौरान कोसी नदी में लापता दो सगी बहनों का दूसरे दिन भी पता नहीं
खगडि़या, अगस्त 23 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित बलकुंडा गांव में कोसी नदी के बलकुंडा घाट पर कपड़ा धोने के दौरान लापता हुईं दो सगी बहनों का दूसरे दिन शनिवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं एसडीआरएफ की टीम शनिवार को दिनभर नदी में गोता लगाकर दोनों बच्चियों की तलाश की। लेकिन शाम तक दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता बच्चियों की पहचान बलकुंडा गांव निवासी राजाकरण सिंह की 10 वर्षीया पुत्री निभा कुमारी और 8 वर्षीया पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के कहा कि दोनों बहनें शुक्रवार की शाम अन्य दिनों की तरह कपड़ा धोने के लिए कोसी नदी के बलकुंडा घाट पर गई थीं। इसी दौरान नदी के गहरे पानी में जाने से दोनों का पैर फिसल गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.