खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी प्रेम कुमार यादव ने प्रभारी बीडीओ के रूप में प्रभार ग्रहण किया। उनके प्रभार ग्रहण करने पर मुखिया महासंघ के द्वारा उन्हें फूलमाला और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को चौथम बीडीओ रंजीत कुमार ने विभागीय आदेश के बाद प्रेम कुमार यादव को यह प्रभार सौंपा था। बेलदौर के प्रभारी बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने बताया कि उनका चयन 53 वीं से 55 वीं बीपीएससी में हुआ था। उनकी पहली पोस्टिंग दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड में हुई थी। इसके बाद उन्होंने समस्तीपुर के हसनपुर, सहरसा के सलखूआ, समस्तीपुर के बिथान एवं खगड़िया के अलौली में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्य किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खागड़िया: गोगरी अनुमंडल के कार्यपालक दं...