Khagaria News: प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा हुई शुरू, रही चहल पहल
खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के प्रारंभिक स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के स्टूडेंटस की त्रैमासिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। परीक्षा को लेकर प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में छात्र व छात्राओं की काफी चहल पहल रही। पहले दिन पहली पाली में कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई। जबकि द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इधर बच्चों की परीक्षा ई शिक्षाकोष एप के माध्यम से प्रश्न पत्र डाउनलोड कर ली गई। बता दें कि जिले के करीब एक हजार से अधिक प्रारंभिक स्कूलों में करीब साढ़े तीन लाख छात्र व छात्राओं को परीक्षा में शामिल कराया गया। यह भी पढ़ें- 25 सौ प्रारंभिक स्कूलों में पहली त्रैमासिक परीक्षा शुरू इधर परीक्षा विषयवार व कक्षावार आगामी 13 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.