Khagaria News: प्राइवेट शिक्षक की मौत पर कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
खगडि़या, सितम्बर 16 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता माली पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी प्राइवेट शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार के आकस्मिक निधन पर सोमवार को युवा विकास संगठन माली के बैनर तले संध्या में कैंडल मार्च निकाल कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च निकाल कर युवाओं ने दोषी बाइक चालच को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने एवं पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुवावजा देने की मांग जिला प्रशासन से की। कैंडल मार्च माली पंचायत सरकार भवन से निकल कर एनएच 107 होकर माली चौक पर पहुंच कर समाप्त हो गया। मार्च में भाग लेने वाले युवा जब तक सुरज चांद रहेगा, तब तक धर्मेन्द्र तुम्हारा नाम रहेगा का नारे लगा रहे थे। उल्लेखनीय है कि धर्मेन्द्र कुमार गत 31 अगस्त की संध्या में एक बाइक चालक के द्वारा उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार देने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.