खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया कार्यालय में सोमवार को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, होल्डिंग टैक्स जमा करने में लोगों को कर्मी द्वारा लगातार परेशान किए जाने की शिकायत करते हुए सोमवार को आवेदकों ने हंगामा किया। बताया जा रहा है कि आम लोगों की लगातार शिकायतों के बाद नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही कई लोगों ने अपनी समस्याएं बताना शुरू किया। लोगों ने इस कार्य के लिए तैनात किए गए कर्मी विक्की कुमार के कार्यशैली से लगातार परेशान होने की शिकायत की। आवेदकों का आरोप था कि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड से संबंधित कार्य एवं होल्डिंग टैक्स जैसे जरूरी नागरिक सेवाओं से जुड़े कार्यों के लिए उनलोगों को उक्त कर्मी के कार्यशैली के कारण बार-बार कार्यालय का चक्कर ...