Khagaria News: प्रभार अदान प्रदान को लेकर बड़ी भरना मिडिल स्कूल में हंगामा
खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पचौत पंचायत के बड़ी भरना गांव स्थित मिडिल स्कूल में बुधवार को प्रभार के अदान-प्रदान को लेकर हंगामा हो गया। बताया जाता है कि स्कूल के प्रभार को लेकर स्कूल में लगभग तीन घंटे तक हंगामा होते रहा, जिससे पठन-पाठन तीन घंटे तक बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस की 112 की टीम स्कूल पर पहुंची, लेकिन तब तक हंगामा शांत हो चुकी थी। बताया जाता है कि वरीय शिक्षिका के पुत्र ने पुलिस के 112 टीम को कॉल कर स्कूल में ताला लगा दिए जाने की जानकारी दी। लेकिन जब पुलिस बल स्कूल पर पहुंची तो स्कूल को खुला हुआ पाया। जानकारी के मुताबिक स्कूल के वरीय शिक्षक अमित कुमार बीमारी के वजह से लंबे अवकाश पर चले गए थे। उनके अनुपस्थिति में स्कूल के वरीय शिक्षिका अरुणा कुमारी को शैक्षणिक एवं एमडीएम का प्रभार सौंपा गया। अवकाश से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.