Khagaria News: प्रधान जिला जज ने किया योगदान, कोर्ट में की सुनवाई
खगडि़या, सितम्बर 3 -- Khagaria News: खगड़िया । विधि संवाददाता नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा ने खगड़िया व्यवहार न्यायालय में बुधवार को योगदान कर कार्यभार ग्रहण किए। योगदान कर न्यायालय में जमानत याचिका एवं अन्य मामले की सुनवाई भी की। कोर्ट अवधि के अन्त में जिला जज ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं में चर्चा है कि नए प्रधान जिला जज मामले की सुनवाई के साथ त्वरित आदेश भी पारित किए हैं। यह पद तत्कालीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार बच्चन का तबादला सुपौल व्यवहार न्यायालय में हो जाने से रिक्त हो गया था। यह भी पढ़ें- जमुई सीजेएम बने जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.