खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जनता दल (यूनाइटेड) के नव मनोनीत प्रदेश महासचिव सह प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुमित कुमार सिंह के प्रथम खगड़िया आगमन पर गुरुवार को शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता पर जो भरोसे के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। मौके पर समारोह में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुम...