खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता प्रत्येक जीविका दीदी के स्वास्थ्य का नियमित रूप से जांच हो। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब एक नई पहल की है। प्रत्येक सप्ताह के गुरुवार को जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टरों समेत अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर जीविका आरोग्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। हालांकि यह अभियान शुरू हो चुका है। इस दौरान जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक परामर्श दिए जाएंगे। इस दौरान महिलाओं के विभिन्न जांच एवं मुख कैंसर की प्रारंभिक स्क्रीनिंग की गई है। राज्य स्वस्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक डॉ नवल किशोर चौधरी ने पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य उपकेन्द्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर जीविका के सदस्य के लिए प्रत्येक गुरुवार को जीविका आरोग्य दिवस का आयोजन करें। इसमें मुख्य...