खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव में शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सीरप, एक कट्टा और कारतूस बरामद किया। वही छापेमारी में आरोपी तस्कर पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से प्रतिबंधित कफ सीरप का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने संदिग्धों के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 100 एमएल की 232 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद किया। वही तलाशी में एक कट्टा, तीन कारतूस और दो खोखा भी बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मौके से तस्कर धर्मेंद्र कुमार और उसके पुत्र रंजीत कुमार को गिरफ्त...