खगडि़या, जुलाई 20 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों का अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या-19 अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड स्थित काली मंदिर गली के लोगों को करीब 21 लाख 87 हजार 900 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण योजना की सौगात मिली। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर योजना का शिलान्यास किया। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया का उद्देश्य केवल विकास योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर जनता को समर्पित करना है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: पूर्वी हरदासचक में 35 लाख की लागत से दो विकास योजनाओं की बड़ी सौगात उन्होंने कहा कि सड़क और नाला किसी भी मोहल्ले के विकास की आधा...