खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। अलौली प्रखंड क्षेत्र के चांदपुरा खुर्द में डूबने से एक दस वर्षीय बालक की गुरूवार को मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान रामानंद सिंह के दस वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से अन्य मित्रों के साथ पोखर में स्नान करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह किसी तरह से गहरे पानी में चला गया। इसके बाद वह डूब गया। डूबने के बाद अन्य बच्चों ने बालक के परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन व आसपास के काफी संख्या में लोग पहुंचकर श वको पोखर से निकाला। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।बताया जा रहा है आदित्य पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह घर का सबसे दुलारा बच्चा था। अपने मासूम के मौत के सदमे को परिजन बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। पुलि...