Khagaria News: पोखर में डूबकर एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खगडि़या, सितम्बर 17 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के गंगौर थानान्तर्गत बछौता के भिररयाही पोखर में डूबने से बुधवार की सुबह नौ बजे एक युवक की मौत हो गई। मृतक बछौता गांव निवासी कैलाश ठाकुर का 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। युवक के डूबने की घटना के बाद शव को खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। सूचना पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल भी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से बात कर दिवंगत के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया :पोखर में डूबकर एक युवक की मौत,परिजनों में पसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.