खगडि़या, अक्टूबर 14 -- Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरालतीफ पंचायत के मड़ैया शर्मा टोला में पैसे के लेनदेन में हुई मारपीट की घटना में मंगलवार की देर रात एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। मृतक स्थानीय 70 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा बताया जा रहा है। परिजनों ने पड़ोसी और उसके परिजनों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र शर्मा और उसके एक पड़ोसी के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते मंगलवार की रात विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उसके परिजनों ने सुरेंद्र शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: पैसे के लेनदेन में हुए विवाद में मारपीट कर वृद्ध की हत्या इस घटना में सुरेंद्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के ...