खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि शहर स्थित पूर्व सैनिक संघ कार्यालय गोशाला रोड में रविवार को पूर्व सैनिकों की बैठक में ईसीएचएस पॉली क्लिनिक एवं सीएसडी कैंटीन के लिए जमीन की तलाश पर चर्चा की गई। अध्यक्षता संघ के सचिव नायब सूबेदार नरेश प्रसाद यादव ने की। बैठक में ईसीएचएस पॉली क्लिनिक एवं सीएसडी कैंटीन के लिए जमीन, ईसीएचएस पॉली क्लिनिक के शिफ्टिंग, अनुश्रवण समिति की बैठक में पूर्व सैनिकों, कार्यरत सैनिक , विधवाओं एवं उनके आश्रितों के मुद्दे पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संबंधित कोई भी समस्या हो तो उसे संघ कार्यालय में रजिस्टर में एंट्री करवा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मीनापुर शाखा का पुनर्गठन अगर 8 -10 केस हो जाते हैं तो जिला सैनिक कल्याण प...