Khagaria News: पूर्व रंजिश में युवक के साथ मारपीट कर किया घायल
खगडि़या, अगस्त 29 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजिस्ट्री चौक पर स्थानीय लोगों ने पूर्व रंजिश में एक युवक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को लोगो ने इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान लक्ष्मीनगर हाट निवासी विजय साह के पुत्र छोटेलाल कुमार के रूप में हुई है। घटना का कारण एक पुराना विवाद बताया जा रहा है। घायल युवक ने बताया कि वे बैंक से लौट रहा था। गोगरी रजिस्ट्री मोड़ पर गाड़ी से उतरकर ठंडा पीने के लिए रुका था। तभी विरोधी पक्ष के लोगों ने उसे पकड़कर पीटा। उसने राजकिशोर साह और उसके रिश्तेदारों पर पिटाई का आरोप लगाया है। जिनके साथ उसका पुराना विवाद चल रहा है।इस मामले में अपर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.