Khagaria News: पूर्व मुखिया गिरफ्तार, गबन-धोखाधड़ी मामले में भेजे गए न्यायिक हिरासत
खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम थाना पुलिस ने तेलौंछ पंचायत के पूर्व मुखिया अमर कुमार को वर्ष 2018 में दर्ज सरकारी राशि के गबन एवं धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई चौथम थाना कांड संख्या-48/2018 के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई। आरोप है कि मुखिया रहते हुए अमर कुमार ने पंचायत में सोलर लाइट योजना के क्रियान्वयन के दौरान सरकारी राशि का गबन किया। इसी मामले में वर्ष 2018 में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इधर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: छापेमारी में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में उन्हें पहले इस मामले में जमानत मिली थी, लेकिन जमानत समाप्त होने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.