Khagaria News: पूर्वी हरदासचक में 35 लाख की लागत से दो विकास योजनाओं की बड़ी सौगात
खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क, नाला, पुलिया, सामुदायिक शौचालय, पार्क, पोखर सौंदर्यीकरण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या-37 अंतर्गत पूर्वी हरदासचक के लोगों को करीब 34 लाख 95 हजार की दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात मिली। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर दोनों योजनाओं का उद्घाटन किया। मौके पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उद्घाटन के तहत 21 लाख 64 हजार की लागत से निर्मित आरसीसी नाला का लोकार्पण किया गया। जबकि 13 लाख 31 हजार की लागत से बनी पीसीसी सड़क का भी उद्घाटन किया गया। दोनों योजनाओं की कुल लागत लगभग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.