Khagaria News: पुस्तकालय चौक का हाईमास्क लाइट महीनों से खराब
खगडि़या, अगस्त 15 -- Khagaria News: अलौली। एक प्रतिनिधि नगर पंचायत के मुख्य चौराहा पुस्तकालय चौक पर सांसद निधि से लगा हाईमास्क लाइट महीनों से खराब है। जिसका सुध लेने वाला कोई नहीं है। योजना विभाग में शिकायत की गई महीना बाद भी ठीक नहीं हो पाया। हाईमास्क लाइट में कोई सूचना पट नहीं लगा है। जिस कारण कहां इसकी सूचना दी जाय। आखिर इस व्यवस्था को कौन देखेगा? शाम होने के साथ ही चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। स्थानीय लोगों ने लाइट ठीक कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि नगर पंचायत को अतिरिक्त लाइट व्यवस्था करना चाहिए, जो नहीं हो पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.