खगडि़या, अगस्त 10 -- Khagaria News: अलौली। एक प्रतिनिधि राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अलौली प्रखंड में संगठन को और मजबूत एवं धारदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुष्कर मंडल को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। रविवार को अलौली प्रखंड में जिला अध्यक्ष परमानंद सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आम सहमति से पुष्कर मंडल के नाम पर मुहर लगाई गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यालय का उद्घाटन, संगठन मजबूती पर जोरबैठक का उद्देश्य इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परमानंद सिंह ने कहा कि पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की सहमति और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए पुष्कर मंडल को यह जिम्मेदारी दी गई है। उनके नेतृत्व में अलौली प्रखंड में संगठन को पंचायत स्तर तक ...