Khagaria News: पुत्री से नाराज हो मां-बाप ने की थाने में दिया आवेदन
खगडि़या, जुलाई 14 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित मां-बाप ने अपनी पुत्री पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस से आवश्यक सहयोग करने का अनुरोध किया है। थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में पीड़ित मां-बाप ने अपनी एक बालिग पुत्री के आचरण से असंतुष्ट होकर कहा है कि उसके द्वारा नातेदार रिश्तेदारों के अलावा सामाजिक रूप से उस पर नियंत्रण पाने का सभी हरसंभव कोशिश की गई। इसके बाबजूद भी उसकी पुत्री बार-बार घर छोड़कर फरार हो जाती है। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.