खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। पीसीसी सड़क बनने से आवागमन में होने वाली समस्याओं से अब लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। यह बातें नगर सभापति अर्चना कुमारी ने बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 08 में लगभग 27 लाख 48 हजार 53 रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क के शिलान्यास के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से वर्षों पुरानी आवागमन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। बरसात के दिनों में जर्जर सड़क और कीचड़ के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब नई पीसीसी सड़क बनने से विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं वार्ड संख्या-31 अंतर्गत बलुआही बस स्टैंड के समीप लगभग 7 लाख 20 हजार की लागत से निर्मित आरसीसी नाला का भी नप सभापति ने ने उद्घा...