खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के वार्ड संख्या-29 आवास बोर्ड में लंबे समय से अपेक्षित सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। लगभग 24 लाख 26 हजार 500 की लागत से नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सुनीता कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए सड़क एवं नाला जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। नवनिर्मित पीसीसी सड़क से स्थानीय लोगों को विशेष रूप से बरसात के मौसम में काफी राहत मिलेगी और आवागमन की समस्या दूर होगी। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराना ह...