खगडि़या, अक्टूबर 31 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत स्थित पीएम श्री ब्रह्मा इंटर विद्यालय का शनिवार को प्रखंडस्तरीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-शिक्षक उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता एवं विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चौथम बीडीओ रणजीत कुमार सिंह, पंचायत राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक एवं प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया। वहीं, सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता एवं साफ-सफाई...