Khagaria News: पीएम किसान लाभार्थी के ई केवाईसी मामले में खगड़िया टॉप पर
खगडि़या, सितम्बर 4 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के ई केवाईसी मामले में खगड़िया जिला टॉप पर है। बताया जा रहा है कि जिले में मात्र 18 लाभार्थियों का ही ई केवाईसी लंबित है। डीएओ अजीत कुमार पासवान ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के एक लाख 14 हजार 218 लाभार्थी हैं। इसके विरूद्ध अभियान चलाकर अब तक एक लाख 14 हजार 200 लाभार्थियों का ई केवाईसी किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया था कि पीएम किसान सम्मान निधि के अगले किश्त के भुगतान से पूर्व शत प्रतिशत लाभार्थियों का ई केवाईसी कराया जाना अनिवार्य है। ऐसे में कृषि विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर जिले के लाभार्थियों का ई केवाईसी करवाया है। जिससे लाभार्थी के खाते में निर्वाध रूप से अगली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.