खगडि़या, अक्टूबर 29 -- ऋण स्वीकृति में खगड़िया पहले स्थान पर Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता/ रवि शंकर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) योजना के तहत खगड़िया जिला ऋण स्वीकृति के मामले में सूबे में पहले स्थान पर है। वही ऋण वितरण के मामले में सूबे में दूसरे स्थान पर है। इस योजना में खगड़िया ने लक्ष्य के अनुरूप ऋण स्वीकृति के मामले में सूबे के सभी जिले को पछाड़ दिया है। हालांकि वितरण के मामले में मधेपुरा से पिछड़कर दूसरे स्थान पर है। आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में खगड़िया जिला को 171 लाभार्थियों क ो लोन देने का लक्ष्य मिला था। इसके विरुद्ध अब तक जिले में 96 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत किया गया है। यह जिले के लक्ष्य की 54.97 प्रतिशत उपलब्धि है। जबकि दूसरे स्थान पर सीवान जिला है। जो महज लक्ष्य के विरुद्ध 50.65...