खगडि़या, अगस्त 2 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा गांव स्थित बासा से चोरी कि गयीं भैस देवरी पंचायत के डुमरकोठी से पुलिस ने बरामद कर लिया। बरामदगी में दो भंैस एक पारी व पिकअप शामिल हैं। मौक़े पर पुलिस ने चालक क़ो दबोचने में सफल रहा। बताया जाता है कि गत शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पशुपालक बैसा गांव निवासी आजम बैठा अपनी भैंस क़ो खिला पिलाकर बासा पर से घर चला आया तथा आंख लग गई। सुबह नींद खुली और वह अपने बासा पर पहुंचा तो भैंस क़ो नहीं देख उसके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मड़ैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डुमरकोठी में छपेमारी कर भैंस लदी एक पिकअप जब्त कर लिया। वही चालक को गिरफ्तार कर थाना ले आई। घटना में शामिल अन्य चोर भागने में सफल रहा। इधर थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि पांच लोगों के विरुद्ध था...