Khagaria News: पारिवारिक कलह से त्रस्त महिला पहुंची नदी में डूबने
खगडि़या, नवम्बर 14 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि पारिवारिक कलह से तंग महिला शनिवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र के तेमथा करारी पंचायत अंतर्गत भगवान घाट स्थित गंगा की उपधारा में डूबने पहुंच गई। बताया जा रहा है कि महिला पारिवारिक विवाद के कारण काफी मानसिक तनाव में थी। इसी दौरान वह गंगा नदी में डूबने के इरादे से भगवान घाट पहुंच गई। हालांकि, मौके पर तैनात आपदा मित्रों की तत्परता से महिला को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचा दिया गया। बताया जाता है कि घर में आपसी विवाद होने के बाद महिला तेमथा करारी पंचायत के वार्ड संख्या 2 स्थित भगवान घाट पहुंची थी। इस दौरान आपदा मित्र रितेश कुमार, अमृत कुमार, सूरज कुमार एवं ऋषि कुमार ने महिला के परिजनों से फोन पर संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.