खगडि़या, सितम्बर 7 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। गंगौर थाना क्षेत्र के घुसमुरी विशनपुर में रविवार को पानी भरे पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान घुसमुरी विशनपुर के रहने वाले वार्ड संख्या नौ के रहने वाले भुवनेश्वर चौधरी के पुत्र गब्बर चौधरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह स्नान करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयेाग से शव को निकाला गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सारे में डूबने से युवक की मौत थानाध्यक्ष श्याम कुमार पासवान ने बतया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी ...