खगडि़या, सितम्बर 25 -- Khagaria News: परबत्ता। एक प्रतिनिधि नगर पंचायत परबत्ता के वार्ड नंबर छह में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब केंद्र के पास बने पानी के गड्ढे में गिरने से करीब तीन वर्षीय बालक डूबने लगा। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। थोड़ी सी लापरवाही से बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के अभिभावकों व स्थानीय लोग काफी का आक्रोशित दिखा। लोगों ने केंद्र की सेविका ज्योति ध्रुव पर बच्चों की निगरानी में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध जताया। इस दौरान हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालंाकि वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान पुष्टि नहंी करता है। वायरल वीडियो में स्थानी...