खगडि़या, जुलाई 25 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के पसराहा रेलवे स्टेशन के दिन अब बहुरने वाले हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के अथक प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने पसराहा स्टेशन के विकास और आधुनिकीकरण के लिए चार करोड़ की बड़ी राशि स्वीकृत कर दी है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए सांसद राजेश वर्मा ने खगड़िया की जनता की तरफ से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। सांसद ने बताया कि पसराहा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उनके लिए हमेशा से प्राथमिकता रहा है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत मुलाक़ात के दौरान और रेलवे की संसदीय समिति की बैठकों में पसराहा स्टेशन के कायाकल्प का मुद्दा कई बार प्रमुखता से उठाया था। उनके इसी सतत प्रयास का परिणाम है ...