खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: महेशखूंट । एक प्रतिनिधि एनएच-31 पर धंसान से पसराहा के निकट एक बड़े वाहन खराब हो जाने के कारण महेशखूंट में शुक्रवार की आधी रात से घंटो महाजाम लगा रहा। एनएच पर जाम की सूचना मिलते ही महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दल बल के साथ जाम को हटवाने का प्रयास करते रहे। जाम इतना भीषण हो गया कि टस से मस नहीं रहा था। काफी प्रयास के बाद शनिवार 10:00 बजे दिन तक धीरे-धीरे महेशखूंट का जाम हल्का हुआ। इस बीच छोटे-छोटे वाहन राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-31 को छोड़कर बन्नी रोड, समसपुर रोड आदि से निकलते रहे। जमालपुर अगवानी घाट तरफ जाने वाले वाहन किसी ग्रामीण रोड से अपने गंतव्य को निकलते रहे। चौथम की ओर जाने वाली वाहन चंडी टोला, बन्नी और बाबू बगीचा के रास्ते निकालकर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-107 पिपरा के निकट पकड़ लेते थे। रात में ...