Khagaria News: पसराहा ढाला के निकट एनएच-31 की धंसान बना जानलेवा
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के पसराहा ढाला के पास एनएच 31 के धंस जाने से कभी भी बड़ी दुर्धटना हो सकती है, लेकिन एनएचएआई के द्वारा अब तक इसके लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है। लगभग एक पखवाड़ा पूर्व ही यह सड़क धंस गई थी। इसके कारण उस स्थल पर वन वे परिचालन शुरू किया गया, लेकिन इस सड़क में धंसान प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को धंसान वाला हिस्सा एनएच 31 से लगभग पांच फीट तक धंस गया। ऐसे में थोड़ी सी चूक पर बड़ा हादसा होने का भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत के नाम पर तो काम नहीं शुरू हो पाया है, लेकिन सिर्फ धंसे हुए क्षेत्र के पास गिट्टी रखकर एवं फीता बांधकर बैरिकेडिंग कर दी गई है। जो कार्रवाई के नाम पर काफी नही ंहै। लोगों ने इसके स्थायी समाधान के लिए मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.