Khagaria News: पसराहा आदर्श थाना भवन का निर्माण पूर्ण, जल्द शिफ्ट की मांग
खगडि़या, जुलाई 14 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले का पसराहा आदर्श थाना भवन निर्माण संघर्ष समिति के प्रवक्ता किरण देव यादव ने ७ीएम एवं एसपी से नए भवन में थाना को शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि विगत वर्षों लंबे संघर्ष के बाद आदर्श थाना भवन का निर्माण पसरहा स्टैंड व रेलवे स्टेशन व एनएच के निकट संभव हो सका। आज आदर्श थाना भवन चार मंजिला मकान बनकर सज धज कर तैयार है। उद्घाटन कर जल्द नए भवन में थाना को शिफ्ट करने की जरूरत है। वही स्थानीय सच्चिदानंद यादव, राजेंद्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह, राजेश कुमार, रणवीर कुमार, अंशु कुमार आदि ने कहा कि सभी आंदोलनकारी बधाई के पात्र हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.