Khagaria News: पसराहा: आग लगने से चार घर जले, इलाके में मची अफरातफरी
खगडि़या, अगस्त 14 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव में बुधवार की मध्य रात्रि अचानक लगी भीषण आग से चार घर जल गए। वही घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। रात के सन्नाटे में अचानक घर से उठती लपटों को देखकर ग्रामीणों में कोहराम मच गया। शोर मचाए जाने पर भारी संख्या में ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन आग का विकराल रूप देखकर किसी की भी हिम्मत उसे बुझाने की नहीं पड़ी। इसी दौरान घर में रखा एक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया और हवा में उड़ते हुए करीब सौ फीट दूर जा गिरा। धमाका इतना भयानक था कि इसकी गूंज से पूरा गांव थर्रा उठा और नींद में सो रहे अन्य ग्रामीण भी घबराकर मौके की तरफ दौड़ पड़े। घटना की सूचना तुरंत पसराहा थाना को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ी भेजी गई। हालांकि, ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.