Khagaria News: पसराहा: अगलगी की घटना में में एक ही परिवार के दो घर जले, हजारों की क्षति
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना के कमरी गांव में शनिवार देर शाम अचानक लगी आग में सोनडी हा गांव के रह रहे एक ही परिवार के दो घर जलकर राख हो गए। बताया गया कि सोनडीहा गांव निवासी चलित्र सिंह अपने परिवार के साथ कमरी स्थित अपने जमीन में घर बनाकर रह रहे हैं। जहां उसके पुत्र राजेश कुमार और उसकी पत्नी क्रमश: प्रेमलता देवी और निशा देवी रहती हैं। शनिवार की शाम अचानक घर से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते दोनों घर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक स्थानीय लोग सतर्क होकर कुछ समझ पाते तब तक आग पूरी तरह बेकाबू हो गई। कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित परिवार ने बताया कि अगलगी में घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, नकदी, मोटरसकिल समेत दिल्ली से लाए गए चप्पल बनाने की मशीन सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया। सूचना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.