खगडि़या, अगस्त 29 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडल मुख्यालय अवस्थित भगवान हाई स्कूल मैदान में सात करोड़ पांच लाख 41 हजार रुपए की लागत से बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास शनिवार को परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने फीता काटकर किया। वही शिलान्यास स्थल पर ग्यारह महिलाओं ने नारियल फोड़कर नारी शक्ति की परिचय दी। विद्यायक ने शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गोगरी में स्टेडियम का निर्माण होने से युवा वर्गों में खेल के प्रतिभा बढ़ेगा और गोगरी के युवा खिलाड़ी राज्य एवं राष्टीय स्तर पर खेल में अपनी पहचान बनायेगा। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से परबत्ता विधानसभा की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजने का काम किया उनके हर उद्देश्य की पूर्ति करने का हमेशा प्रयास कर रहा हूँ। वही भाजपा नेता बिनोद झा, नीत...