Khagaria News: परबत्ता : सात यूनिट पर सिमट गया रक्तदान शिविर,
खगडि़या, सितम्बर 30 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में बुधवार क़ो आयोजित रक्तदान शिविर मात्र सात यूनिट पर ही सिमट गया। हालांकि शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इधर स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. कशिश, अस्पताल प्रबंधक नितेश अभिजात, एकाउंटेंट मनीष कुमार, डाटा ऑपरेटर राजा उर्फ अनुपम कुमार गौतम आदि मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने रक्तदान को मानव सेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से ऐसे शिविरों में भाग लेने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.