Khagaria News: परबत्ता : बिशौनी गांव में आज होगा आत्म कल्याण सत्संग
खगडि़या, अक्टूबर 6 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि परबत्ता प्रखंड के लगार पंचायत अंतर्गत बिशौनी गांव में 7 अक्टूबर को स्मृतिशेष उमाकांत मिश्रा एवं स्मृतिशेष उर्मिला मिश्रा के आत्मिक उद्धार के लिए आत्मकल्याण सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जगतगुरु श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा। इस दौरान अंग प्रदेश के भजन सम्राट डॉ. हिमांशु मोहन मिश्रा दीपक के भजन तथा अनेक संत-महात्माओं एवं विद्वानों के आध्यात्मिक उद्धार होंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। श्रीशिव शक्ति योग पीठ खगड़िया शाखा के मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में खगड़िया जिला ही नहीं आसपास जिले के लोग पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बिशौनी गांव में आज होगा आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.